हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें ओ. टीवी के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सीरिया में सऊदी अरब लगातार जंग का डंका पीट रहा है और आतंकवादियों को पूरी तरह से सहयोग कर रहा है।उन्होंने कहा कि सीरिया के बारे में हिज़बुल्लाह की स्थिति प्रारम्भ में धैर्य व संयम और निष्पक्षता पर आधारित थी लेकिन जब स्पष्ट हो गया है कि सीरिया में पूरी दुनिया के आतंकवादी इकट्ठा हो गए हैं और सीरियान सरकार को गिराने पर कमर कस चुके हैं और उन्हें सऊदी अरब समेत कई देशों का पूरी तरह से समर्थन प्राप्त है। हिज़बुल्लाह नें इन देशों के साथ सम्पर्क किया और उन्हें सीरिया के संकट को आंतिरक स्तर पर हल करने पर ज़ोर दिया लेकिन सऊदी अरब समेत कुछ अन्य देशों नें सीरिया में जंग का तबल बजाना शुरू कर दिया जिसके बाद हिज़बुल्लाह नें भी सीरियन सरकार और सीरिया की जनता का खुलकर समर्थन करने का ऐलान कर दिया और अगर हम सीरियन सरकार का समर्थन न करते तो सीरिया में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों का अगला स्टेप लेबनान होता। उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह नें शुरूवात में सीरिया के संकट को कूटिनीतिक बातचीत के माध्यम से हल करने की पूरी कोशिस की लेकिन जब यह बात स्पष्ट हो गई कि अमरीका, इस्राईल, सऊदी अरब और कुछ अन्य देश सीरिया की सरकार को आतंकवादियों और फ़ौजी ताक़तों से गिराना चाहते हैं तो उस समय हिज़बुल्लाह नें सीरिया की जनता और सरकार के समर्थन का ऐलान किया।
6 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 486848
हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें ओ. टीवी के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सीरिया में सऊदी अरब लगातार जंग का डंका पीट रहा है और आतंकवादियों को पूरी तरह से सहयोग कर रहा है।